22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार दो मोबाइल चोर भी पकड़े गये
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी ब्रिज से बीती रात एनजेपी चौकी की पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर मुहिम चलाकर 22 किलो से अधिक गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह मुहिम प्रभारी अनिर्बन भट्टाचार्य के नेतृत्व में चलायी गयी. गिरफ्तार युवक की शिनाख्त नारायण वैरागी के रूप में […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी ब्रिज से बीती रात एनजेपी चौकी की पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर मुहिम चलाकर 22 किलो से अधिक गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह मुहिम प्रभारी अनिर्बन भट्टाचार्य के नेतृत्व में चलायी गयी. गिरफ्तार युवक की शिनाख्त नारायण वैरागी के रूप में हुई है, जो फांसीदेवा इलाके का निवासी है.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, हेडक्वार्टर) ओजी पाल ने बताया कि वह गांजा माथाभांगा से लेकर आया था और फांसीदेवा इलाके में बिक्री करने का उसका इरादा था. गिरफ्तार युवक को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं, ओजी पाल ने बताया कि एक अन्य मामले में सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने दक्षिण 24 परगना से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं बरामद हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










