सारधा घोटाला : वामदलों ने किया सीबीआई जांच का स्वागत
नयी दिल्ली : सारधा घोटाले में सीबीआई जांच का विरोध करने पर तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए वाम दलों ने आज इस मामले की सीबीआई जांच के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का स्वागत किया और मांग की कि एजेंसी को धन की गड़बड़ी और इससे जुड़े धनशोधन के पीछे के राजनीतिक गठजोड़ का […]
नयी दिल्ली : सारधा घोटाले में सीबीआई जांच का विरोध करने पर तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए वाम दलों ने आज इस मामले की सीबीआई जांच के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का स्वागत किया और मांग की कि एजेंसी को धन की गड़बड़ी और इससे जुड़े धनशोधन के पीछे के राजनीतिक गठजोड़ का पर्दाफाश करना चाहिए.
चिटफंड घोटाले से चार राज्यों में हजारों निवेशकों के प्रभावित होने की बात बताते हुए माकपा पोलित ब्यूरो ने कहा, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार इस मामले में सीबीआई जांच का पुरजोर विरोध कर रही है. पोलित ब्यूरो ने कहा, सीबीआई को इस मामले में धन की गड़बड़ी और इससे जुड़े धनशोधन के पीछे के राजनीतिक गठजोड़ का पर्दाफाश करना चाहिए.
माकपा ने सारदा ग्रुप की सभी कंपनियों और उनके मालिकों की संपत्तियां तत्काल जब्त करने की मांग की और कहा कि सभी निवेशकों को अंतरिम मुआवजे का भुगतान किया जाये. एक अन्य बयान में भाकपा ने कहा कि इस मामले में कथित तौर पर शामिल अपनी पार्टी के लोगों को बचाने के मकसद से तृणमूल कांग्रेस सरकार सीबीआई जांच में अडंगे लगा रही है.
पश्चिम बंगाल, असम, ओडि़शा और झारखंड में लाखों गरीबों के प्रभावित होने का जिक्र करते हुए भाकपा के केंद्रीय सचिवालय ने कहा, अपनी प्रकृति के अनुरुप सीबीआई ही ऐसे धोखे की जांच करने के लिए एक सही एजेंसी थी पर तृणमूल कांग्रेस इसमें बाधाएं खड़ी कर रही थी. भाकपा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पूरे मामले को सीबीआई के हवाला करके सही किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










