मछली व्यवसायी पर फायरिंग, हालत गंभीर

Updated at :21 Feb 2018 3:31 AM
विज्ञापन
मछली व्यवसायी पर फायरिंग, हालत गंभीर

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के मनिरामपुर इलाके में सोमवार रात एक मछली व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया. उस पर निशाना साधते हुए दो गोलियां चलायी गयीं. गोली उसके दाहिनी हाथ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा. उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और उसे गंभीर हालत में अस्पताल […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के मनिरामपुर इलाके में सोमवार रात एक मछली व्यवसायी पर जानलेवा हमला किया गया. उस पर निशाना साधते हुए दो गोलियां चलायी गयीं. गोली उसके दाहिनी हाथ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा. उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक घायल व्यवसायी का नाम शेख चांदू (48) बताया गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि किसी पुराने विवाद अथवा किसी दुश्मनी को लेकर ही उस पर हमला किया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola