बम की सूचना से कोलकाता स्टेशन पर दहशत

Updated:
विज्ञापन

तलाशी में नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री कोलकाता : कोलकाता स्टेशन को उड़ाने की फोन पर धमकी मिलने के बाद मंगलवार शाम को खलबली मच गयी. सूत्रों के मुताबिक, शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आरपीएफ को सूचना दी कि कोलकाता स्टेशन को उड़ाने की योजना है, स्टेशन पर बम लगाया गया है. […]

विज्ञापन

तलाशी में नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री

कोलकाता : कोलकाता स्टेशन को उड़ाने की फोन पर धमकी मिलने के बाद मंगलवार शाम को खलबली मच गयी. सूत्रों के मुताबिक, शाम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आरपीएफ को सूचना दी कि कोलकाता स्टेशन को उड़ाने की योजना है, स्टेशन पर बम लगाया गया है.

आरपीएफ ने इसकी सूचना कोलकाता पुलिस को दी. कोलकाता पुलिस के एसटीएफ और बम निरोधी दस्ता सूचना मिलने के बाद फौरन वहां पहुंच गया. स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गयी, लेकिन कोई भी विस्फोटक नहीं मिला. एसटीएफ उक्त अज्ञात फोन नंबर की भी जांच कर रही है. आखिर किसने कहां से फोन पर झूठी सूचना दी है. तलाशी का काम एक घंटे से अधिक समय तक चला. तलाशी में स्नीफर डॉग की भी मदद ली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola