सारधा मामला : आरोप साबित होने पर इस्तीफा दे दूंगा : मदन
दक्षिणोश्वर (उत्तर 24 परगना) : परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्र ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं और यदि यह साबित हो गया कि उन्होंने सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन या उनके परिवार की मदद की है तो वह इस्तीफा दे देंगे. मित्र […]
दक्षिणोश्वर (उत्तर 24 परगना) : परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्र ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं और यदि यह साबित हो गया कि उन्होंने सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन या उनके परिवार की मदद की है तो वह इस्तीफा दे देंगे.
मित्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यदि कोई यह साबित कर दे कि मैंने सुदीप्त सेन या उनकी पत्नी पियाली की मदद की है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. ये दोनों फिलहाल हिरासत में हैं.’ उन्होंने कहा कि यदि घोटाले में उनकी संलिप्तता साबित हो जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगे और फिर से जनादेश मांगेंगे.उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2013 की तारीख से सेन द्वारा लिखे गये पत्र में उनके नाम का जिक्र नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










