दो लोग गिरफ्तार
ममता के कार्टून वाले पोस्टर पर विवाद बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के मच्छलंदपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कथित तौर पर कार्टून वाला पोस्टर लगाने के लिए शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्टून वाले पोस्टर क्षेत्र में लगे मिले थे जिसके बाद तृणमूल […]
ममता के कार्टून वाले पोस्टर पर विवाद
बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के मच्छलंदपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कथित तौर पर कार्टून वाला पोस्टर लगाने के लिए शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्टून वाले पोस्टर क्षेत्र में लगे मिले थे जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस नेता एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी. मलिक ने आरोप लगाया कि दोनों एसएफआइ के कार्यकर्ता थे.
पुलिस ने बताया कि दोनों ने मच्छलंदपुर चौकी में यह स्वीकार करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया कि यह उनके दिमाग की उपज थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










