दार्जिलिंग का करूंगा कायापलट : बाइचुंग

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : तृणमूल उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया के समर्थन में रविवार को जीएनएलएफ ने दार्जिलिंग नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 में चुनावी सभा की गयी. सभा में जीएनएलएफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन लामा, शिवराज थापा एवं मंजिला तामांग उपस्थित थीं. दूसरी ओर, तृणमूल उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया ने पुसिंगबुंग में चुनावी जनसभा की. सभा में हिल्स तृणमूल […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : तृणमूल उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया के समर्थन में रविवार को जीएनएलएफ ने दार्जिलिंग नगरपालिका के वार्ड नंबर 16 में चुनावी सभा की गयी. सभा में जीएनएलएफ के वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन लामा, शिवराज थापा एवं मंजिला तामांग उपस्थित थीं.

दूसरी ओर, तृणमूल उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया ने पुसिंगबुंग में चुनावी जनसभा की. सभा में हिल्स तृणमूल कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ उमड़ी. सभा को संबोधित करते हुए बाइुचंग भूटिया ने कहा कि दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने पर वह विकास के मामले में दार्जिलिंग की कायापलट कर देंगे.

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की बदौलत दार्जिलिंग में गणतंत्र आया है, जिस कारण सभी राजनीतिक दलों को अपना मत सार्वजनिक करने का मौका मिला है. मोरचा व भाजपा गोरखालैंड की बात कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा खुद गोरखालैंड का विरोध कर रहे हैं.

उन्होंने वादा किया कि वह जनता के विकास के लिए आवंटित धनराशि को जनता के लिए ही खर्च करेंगे. उन्होंने विकासमूलक कार्यो के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना और झूठे वादे करना उन्हें पसंद नहीं है. सांसद बनने पर पूरी ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने का आश्वासन बाइचुंग भूटिया ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola