खुली खिड़की व दरवाजे से ले भागते थे कीमती सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2017 9:30 AM
विज्ञापन
कोलकाता : सर्वे पार्क थाने की पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो खुली खिड़कियों व दरवाजों से कीमती सामान लेकर भाग जाते थे. दबोचे गये आरोपियों के नाम कमलेश विश्वास और विश्वजीत विश्वास उर्फ बिशे है. पुलिस के मुताबिक, इलाके में कुछ घरों की खुली खिड़कियों से लैपटॉप, मोबाइल, […]
विज्ञापन
कोलकाता : सर्वे पार्क थाने की पुलिस ने एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो खुली खिड़कियों व दरवाजों से कीमती सामान लेकर भाग जाते थे.
दबोचे गये आरोपियों के नाम कमलेश विश्वास और विश्वजीत विश्वास उर्फ बिशे है. पुलिस के मुताबिक, इलाके में कुछ घरों की खुली खिड़कियों से लैपटॉप, मोबाइल, सोने की चेन जैसे कीमती सामान चोरी होने की काफी घटनाएं सामने आ रही थीं. मामले की जांच शुरू करते हुए सर्वे पार्क थाने की पुलिस ने सबसे पहले कमलेश विश्वास उर्फ लिटन को आनंदपुर इलाके से गिरफ्तार किया. उसने पूछताछ में इलाके में कुछ सामान चुराने का खुलासा किया.
इसके बाद उसकी निशानदेही पर विश्वजीत को नोनाडांगा से गिरफ्तार किया. वह कमलेश से चोरी का सामान खरीद कर उसे फिर दूसरे लोगों को बेच देता था. उसके पास से एक सोने की चेन व लैपटॉप जब्त किया गया है. दोनों से पूछताछ कर बाकी सामान बरामद करने की कोशिश हो रही है.पुलिस का मानना है कि दोनों से पूछताछ के बाद गिरोह तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










