10 किलो गांजा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2017 9:27 AM
हरिदेवपुर इलाके के एमजी रोड स्थित कबरडांगा मोड़ से गिरफ्तारी कोलकाता. कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 10 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपियों के नाम सुजय सिन्हा उर्फ बाबाई (52) और समीर मंडल (58) हैं. दोनों हरिदेवपुर इलाके के रहनेवाले हैं. पुलिस के मुताबिक, हरिदेवपुर […]
हरिदेवपुर इलाके के एमजी रोड स्थित कबरडांगा मोड़ से गिरफ्तारी
कोलकाता. कोलकाता पुलिस के नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 10 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपियों के नाम सुजय सिन्हा उर्फ बाबाई (52) और समीर मंडल (58) हैं. दोनों हरिदेवपुर इलाके के रहनेवाले हैं. पुलिस के मुताबिक, हरिदेवपुर इलाके के एमजी रोड स्थित कबरडांगा मोड़ पर दो लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया. जांच करने पर उनके पास से कुल 10 किलो गांजा मिले.
इसके अलावा सुजय के पास से 2.5 लाख व समीर के पास से 350 रुपये नगदी भी जब्त किये गये. जब्त गांजा की कीमत बाजार में एक लाख रुपये से ज्यादा है. दोनों को अदालत में पेश करने पर चार सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










