गोली चलने के विवाद में फिर जुड़ी बार गर्ल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2017 9:04 AM

विज्ञापन

कोलकाता: बेनियापुकुर इलाके के मेहर अली लेन में सोमवार रात को परवेज अहमद उर्फ चड्डी परवेज और हैदर अहमद पर गोली चलाने की घटना के पीछे फिर से किसी बार सिंगर के जुड़े होने का मामला सामने आया है. क्या है घटना : पुलिस को इस घटना की जांच में पता चला कि कुछ दिन […]

विज्ञापन
कोलकाता: बेनियापुकुर इलाके के मेहर अली लेन में सोमवार रात को परवेज अहमद उर्फ चड्डी परवेज और हैदर अहमद पर गोली चलाने की घटना के पीछे फिर से किसी बार सिंगर के जुड़े होने का मामला सामने आया है.
क्या है घटना : पुलिस को इस घटना की जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले पार्क स्ट्रीट इलाके में एक प्रसिद्ध होटल के अंदर बार में एक बार गर्ल को लेकर हैदर अहमद व चड्डी परवेज का मोहम्मद शाहबाज के साथ विवाद हुआ था. इसके बार के बाहर निकल कर हैदर ने मोहम्मद शाहबाज को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की. लेकिन वह नहीं मिला.

लेकिन 19 अक्तूबर की रात को पार्क सर्कस इलाके के लेडीज पार्क के पास मौजूद होने की खबर पाकर हैदर ने मोहम्मद शहबाज को बुरी तरह से पीटा था. इसके बाद ही बदले के लिए मोहम्मद शहबाज के साथियों ने हैदर व परवेज पर गोली चलायी थी. बार के अंदर आखिर क्या हुआ था. दोनों पक्ष किस बात को लेकर आपस में उलझ गये थे. यह पूरी घटना जानने के लिए बुधवार को बेनियापुकुर थाने की पुलिस ने उस बार गर्ल से लंबी पूछताछ की. इसके बाद हमलावर आरोपी कहां छिपे हो सकते हैं, इस बारे में भी उससे जानकारी हासिल करने की कोशिश की.

पुलिस का कहना है कि अक्तूबर महीने में करया इलाके में इसके पहले एक बार गर्ल को लेकर इलाके में गोली चलाने की घटना घटी थी. इस बार भी इसी झमेले को लेकर बेनियापुकुर में गोली चली. इस घटना में जुड़े आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola