पत्नी की हत्या कर फंदे से लटका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 4:29 AM

विज्ञापन

कोलकाता़ 36 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली. मृत दंपती के नाम सौरभ दास (36) और पापिया दास (30) बताये गये है़ं यह घटना टीटागढ़ थाना क्षेत्र के बैरकपुर सुभाष नगर कॉलोनी की है. घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी़ सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके […]

विज्ञापन
कोलकाता़ 36 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली. मृत दंपती के नाम सौरभ दास (36) और पापिया दास (30) बताये गये है़ं यह घटना टीटागढ़ थाना क्षेत्र के बैरकपुर सुभाष नगर कॉलोनी की है. घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी़ सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह सौरभ अपनी बेटी को स्कूल छोड़ कर घर आया था. घर आने पर पत्नी से किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई. बात इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. बताया गया कि उसके भाई द्वारा कई बार फोन करने पर भी कोई जवाब न मिलने पर उसने घर जाकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था़ घर के अंदर झांक कर देखा तो सौरभ का शव फंखे लटका था.

उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी़ सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों को एक दूसरे पर अवैध संबंध को लेकर शक किया करते थे़ इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola