कार की बैटरी चुराने वाले पकड़े गये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 4:28 AM

विज्ञापन

कोलकाता. सड़क पर खड़ी कार से बैटरी खोल कर ले भागने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बालीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह के सदस्यों के नाम शेख रफीक (25) और ईश्वर साव (30) हैं. उनके पास से चोरी की 10 बैटरी जब्त की गयी है. दोनों को अदालत में पेश करने […]

विज्ञापन

कोलकाता. सड़क पर खड़ी कार से बैटरी खोल कर ले भागने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बालीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह के सदस्यों के नाम शेख रफीक (25) और ईश्वर साव (30) हैं. उनके पास से चोरी की 10 बैटरी जब्त की गयी है. दोनों को अदालत में पेश करने पर पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, गत कुछ दिनों से बालीगंज के विभिन्न इलाकों में पार्किंग में खड़ी कार से बैटरी चोरी की घटनाएं घट रही थीं. जुलाई में बैटरी चोरी की 10 घटनाओं की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

इसी बीच आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया. इसमें गुप्त जानकारी के आधार पर महेशतल्ला से शेख रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि सड़क पर खड़ी कार से बैटरी खोल कर वह ईश्वर साव को बेच देता था. इसके बाद पुलिस ईश्वर तक पहुंची और उसके पास से चोरी की 10 बैटरी को जब्त कर ली. दोनों को अदालत में पेश करने पर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola