सफलता : छात्रा की तत्परता से अपहरण की कोशिश नाकाम, झांसे में फंसे झांसा देनेवाले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 4:27 AM
कोलकाता. अपनी बुद्धिमता से दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया. उसकी तत्परता से पुलिस को अंतर्राज्यीय महिला तस्करी रैकेट के सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली. यह घटना दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना अंतर्गत चकपांचघड़ा इलाके की है. पुलिस ने आरोपी शरमीना मंडल व अबु हनीफा को गिरफ्तार […]
यहां उसे एक अनजान मकान में ले जाकर बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं उसके कान से सोने के झुमके वगैरह उतरवा लिये गये. उससे कहा गया कि वे लोग उसे मुबंई में ले जाकर एक अच्छा काम दिलवायेंगे, तभी उस छात्रा ने परिस्थिति समझते हुए उन लोगों से कहा कि वह जाने से पहले अपने मामा से रुपये मंगवाना चाहती है, क्योंकि उसके मामा काफी पैसेवाले हैं. उसके झांसे में आने के बाद उनलोगाें ने उसे फोन देकर मामा से रुपये मांगने को कहा, लेकिन फोन पर उसने छुप कर सारी जानकारी दे दी. उन लोगों को कहा कि उसके मामा रुपये लेकर बारुइपुर आयेंगे. पुलिस ने छात्रा से मिली सूचना के आधार पर महिला तस्करी के रैकेट के सदस्यों को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










