सड़क से जा रही महिला का बैग छीन ले भागे बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2017 4:34 AM
विज्ञापन
कोलकाता. बांसद्रोनी इलाके में सड़क किनारे से जा रही एक महिला का बैग छीनकर बाइक पर सवार तीन बदमाश फरार हो गये. पीड़िता का नाम देबजानी है. वह बांसद्रोनी इलाके के आटबागान की रहनेवाली है. इस घटना के बाद उसकी शिकायत पर बांसद्रोनी थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी […]
विज्ञापन
कोलकाता. बांसद्रोनी इलाके में सड़क किनारे से जा रही एक महिला का बैग छीनकर बाइक पर सवार तीन बदमाश फरार हो गये. पीड़िता का नाम देबजानी है. वह बांसद्रोनी इलाके के आटबागान की रहनेवाली है. इस घटना के बाद उसकी शिकायत पर बांसद्रोनी थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बैग में नगदी रुपये, मोबाइल फोन, वोटर कार्ड और पैनकार्ड मौजूद था.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में पीड़िता डर के कारण थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने से कतरा रही थी. लेकिन उन्हें साहस दिलाने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस स्थानीय इलाके में सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से फरार बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










