प्रेम प्रस्ताव देने पर छात्र का सिर फोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2017 10:48 AM
जलपाईगुड़ी. एक छात्रा को प्रेम प्रस्ताव देने पर उसके प्रेमी छात्र ने अपने सहपाठी का स्कूल में ही सिर फोड़ दिया. यह घटना शनिवार सुबह जलपाईगुड़ी शहर के जलपाईगुड़ी हाइस्कूल में हुई. स्कूल सूत्रों के मुताबिक, ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी का सिर फोड़ दिया. यह देखकर कक्षा में मौजूद अन्य छात्र […]
पहला क्लास होने के बाद अचानक उस पर हमला किया गया. पहले उसके सिर पर और उसके बाद गाल पर एक के बाद एक चोट की गयी. आरोप है कि हमलावर छात्र के हाथों में लोहे का पंच था. घायल छात्र की मां ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है. घायल छात्र जलपाईगुड़ी शहर से गले ब्रह्मतर पाड़ा का है.
उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. उसने बताया कि अचानक उसके सहपाठी ने उस पर हमला कर दिया. वहीं आरोपी छात्र का घर जलपाईगुड़ी के भाटिया बिल्डिंग इलाके में है. इधर, स्कूल के प्रधान शिक्षक संदीप गुन ने बताया कि दोनों पक्षों के छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया है. इस विषय की जांच की जायेगी. आरोपी छात्र के पिता निताई दास ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. स्कूल की तरफ से बुलाया गया है. फिर भी देख रहा हूं क्या बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










