कब्जा हटाने गयी पुलिस के सामने आत्मदाह की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2017 9:53 AM
विज्ञापन
कसबा के बोसपुकुर रोड की घटना गुस्साये लोगों ने पुलिस से की बदसलूकी, छह गिरफ्तार कोलकाता. पुलिस के सामने एक महिला ने खुद के शरीर में केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की. घटना कसबा के बोसपुकुर रोड में शुक्रवार सुबह की है. पुलिस के मुताबिक, कसबा इलाके के बोसपुकुर रोड में […]
विज्ञापन
कसबा के बोसपुकुर रोड की घटना
गुस्साये लोगों ने पुलिस से की बदसलूकी, छह गिरफ्तार
कोलकाता. पुलिस के सामने एक महिला ने खुद के शरीर में केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की. घटना कसबा के बोसपुकुर रोड में शुक्रवार सुबह की है. पुलिस के मुताबिक, कसबा इलाके के बोसपुकुर रोड में एक जगह पर कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर वहां रह रहे थे. अदालत के निर्देश के बाद अदालत के प्रतिनिधि के साथ पुलिस वहां अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी.
इसी समय लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस से उलझ गये. इस दौरान पुलिस के साथ बदसलूकी भी की. इसी बीच एक महिला पुलिस के बीच आकर पुलिसकर्मियों के सामने खुद के शरीर में केरोसिन छिड़क कर शरीर में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे ऐसा करने से पुलिसकर्मियों ने रोक दिया. घटना में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पूरी घटना की जानकारी अदालत को दे दी गयी है. घटना को लेकर काफी देर तक इलाके में तनाव व्याप्त रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










