बादुड़िया हिंसा : तृणमूल नेता समेत तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2017 9:51 AM

विज्ञापन

इलाके में हिंसा फैलाने का आरोप छात्र के फेसबुक पोस्ट के बाद भड़की थी हिंसा कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया इलाके में हिंसा फैलाने के आरोप में एक तृणमूल नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम मेजकातुर रहमान, सिराजुल इस्लाम और इमराज हसन बताया गया है़ बसीरहाट थाना […]

विज्ञापन
इलाके में हिंसा फैलाने का आरोप
छात्र के फेसबुक पोस्ट के बाद भड़की थी हिंसा
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बादुड़िया इलाके में हिंसा फैलाने के आरोप में एक तृणमूल नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम मेजकातुर रहमान, सिराजुल इस्लाम और इमराज हसन बताया गया है़ बसीरहाट थाना की पुलिस ने तीनों को गुरुवार रात में खोलापोता इलाके से गिरफ्तार किया़ शुक्रवार को बशीरहाट कोर्ट सभी आरोपियों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. मेजकातुर रहमान स्थानीय तृणमूल नेता बताया जा रहा है़
ज्ञात हो कि दो जुलाई को सौभिक सरकार नामक छात्र ने फेसबुक पर अापत्तिजनक पोस्ट अपलोड किया था, जिससे बादुड़िया और रुद्रपुर इलाके में हिंसा भड़क गयी थी. करीब 15 दिनों तक इलाके में अशांति रही. इस मामले में पुलिस दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है़ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद तृणमूल नेता समेत दो अन्य लोगों के नाम सामने आये. इसके बाद पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया.
कोलकाता़ : उत्तर 24 परगना जिले के शासन इलाका में तृणमूल के दो गुटों बीच हुए संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ घायलों को बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ इलाके में स्थिति नियंत्रित करने के लिये बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जानकारी के अनुुसार, विवाद की शुरुआत सरकारी परियोजनाओं के लिये आयी राशी को खर्च करने को लेकर हुई. तृणमूल के एक गुट ने स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्य जुलफिकार आली पर राशी का दुरुपयोग करने का अारोप लगाया.
बताया गया कि उनसे कई बार परियोजनाओं पर किये गये खर्च का हिसाब मांगा गया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला़ गुरुवार रात में कई तृणमूल समर्थक जुलफिकार अली के पास हिसाब मांगने गये़ आरोप है कि जुलफिकार के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया़ दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई़ हालांकि जुलफिकार अली ने मारपीट की घटना से इंकार किया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.
टैक्सी में मृत मिला चालक
एक टैक्सी चालक का शव उसकी ही टैक्सी से बरामद किया गया़ मृतक की पहचान विश्वनाथ चक्रवर्ती (37) के रूप में हुई है. वह 11 नंबर मनोज रंजन दे नगर इलाके का निवासी था़ यह घटना बरानगर थाना क्षेत्र स्थित नेताजी कॉलोनी इलाके की है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात में स्थानीय लोगों ने देखा कि बरानगर के वीणापाणी क्लब के पास एक टैक्सी काफी देर से रुकी है़ शक होने पर टैक्सी के अंदर झांका तो देखा कि चालक अचेतावस्था में पड़ा है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola