सोदपुर : युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2017 10:05 AM

विज्ञापन

कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिला के सोदपुर इलाके में एक युवक को गोली मार दी गयी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना गुरुवार की सुबह खड़दह थाना अंतर्गत बीटी रोड पर घटी. यहां एक क्लब के सामने दो लोगों ने युवक को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में युवक को स्थानीय अस्पताल ले […]

विज्ञापन
कोलकाता. उत्तर 24 परगना जिला के सोदपुर इलाके में एक युवक को गोली मार दी गयी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना गुरुवार की सुबह खड़दह थाना अंतर्गत बीटी रोड पर घटी. यहां एक क्लब के सामने दो लोगों ने युवक को गोली मार दी. गंभीर अवस्था में युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. युवक का नाम अनिर्वाण दास बताया गया है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार अनिर्वाण पर तीन गोलियां चलायी गयीं. घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो आरोपियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. उसकी जम कर पिटाई की. इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी का नाम बंटू साव बताया गया है. पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी है. बंटू कोलकाता के इंटाली इलाके का निवासी है.
सूत्रों के अनुसार इलाके में बंद पड़े एक पेपर मिल परिसर में प्रमोटिंग की योजना चल रही है, जिसका अनिर्वाण ने विरोध किया था. पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola