लात मार गर्भस्थ शिशु की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2017 8:00 AM

विज्ञापन

मालदा. अवैध संबंध का विरोध करने पर पांच महीने की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भस्थ शिशु की हत्या कर देने का आरोप पति पर लगा है. शनिवार रात यह सनसनीखेज घटना हबीबपुर थाने की वैद्यपुर ग्राम पंचायत के माहीभीटा गांव में घटी. देर रात में गर्भवती महिला को चिंताजनक अवस्था में पहले […]

विज्ञापन
मालदा. अवैध संबंध का विरोध करने पर पांच महीने की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भस्थ शिशु की हत्या कर देने का आरोप पति पर लगा है. शनिवार रात यह सनसनीखेज घटना हबीबपुर थाने की वैद्यपुर ग्राम पंचायत के माहीभीटा गांव में घटी. देर रात में गर्भवती महिला को चिंताजनक अवस्था में पहले बुलबुलचंडी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

रविवार तड़के घायल महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से मृत शिशु को बाहर निकाला गया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि पेट पर गहरे प्रहार के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत हुई है. गर्भस्थ शिशु के तीन टुकड़े हो गये थे. इस घटना के संबंध में घायल गृहवधू की मां सरस्वती विश्वास ने अपने जमाई समर हालदार समेत पांच ससुरालवालों के खिलाफ हबीबपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से जमाई और ससुराल के अन्य लोग फरार हैं.

पुलिस ने बताया कि हमले की शिकार गृहवधू का नाम निरुपमा हलदार (19) है. उसका मायका जगजीवनपुर गांव में है. करीब नौ महीने पहले उसकी शादी माहीभीटा गांव के निवासी समर हालदार के साथ हुई थी. समर पेशे से निर्माण मजदूर है. शादी के कुछ हफ्तों बाद ही उसने अपनी पत्नी पर तरह-तरह से अत्याचार शुरू कर दिया था.
आरोप है कि समर का पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध है. निरुपमा को इसकी खबर लग गयी और वह इसका विरोध करती थी. इसी बीच निरुपमा गर्भवती हो गयी. लेकिन पति अभी संतान नहीं चाहता था. इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर कलह होती रहती थी. पुलिस को गृहवधू की मां सरस्वती देवी ने बताया कि जमाई के अवैध संबंध का विरोध मेरी बेटी करती थी. इसे लेकर जमाई ने बेटी को बीड़ी से जलाता था और मारपीट करता था. कुछ दिन पहले ही बेटी ससुराल से मायके चली आयी थी. इसे लेकर गांव में सालिसी भी हुई थी, जिसमें समझौता हुआ था. उसके बाद बीते सप्ताह बेटी वापस ससुराल गयी थी. लेकिन उसके साथ फिर से मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया था. जमाई बेटी के गर्भ के शिशु की हत्या कर पड़ोस की महिला से शादी करने के चक्कर में था.हबीबपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना के आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola