ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत 11 जिलों में थोड़ी देर में तूफान व बारिश की संभावना, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का अपडेट

Updated at : 07 May 2024 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत 11 जिलों में थोड़ी देर में तूफान व बारिश की संभावना, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का अपडेट

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में बारिश की संभावना है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : एक रात की बारिश से पश्चिम बंगाल में मौसम बदल गया. एक झटके में तापमान में काफी कमी आई है. हालांकि, अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को मौसम का ट्रेलर था. मंगलवार को भी आंधी-तूफान के साथ ही बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कोलकाता समेत कुल 11 जिलों के लिए तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो काेलकाता समेत जिलों में थोड़ी देर में बारिश (Rain) की संभावना जताई जा रही है.

11 जिलों में तूफान व बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में चक्रवात बना हुआ है. इस भंवर से मध्य प्रदेश तक एक निम्न दबाव की धुरी बनी हुई है. परिणामस्वरुप बड़ी मात्रा में जलवाष्प बंगाल में प्रवेश कर रहा है. 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मंगलवार तक मछुआरों पर प्रतिबंध लगाया गया है. मंगलवार को कोलकाता समेत 11 जिलों में कालबैसाखी का प्रभाव जारी रहेगा. तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Mamata Banerjee : कालबैसाखी की चपेट में आने से 12 की मौत, ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को मदद का दिया आश्वासन

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में बारिश की संभावना है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार से शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. साथ ही 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में बारिश और तूफान की संभावना अधिक है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का आरोप- भाजपा ने लिखी संदेशखाली घटना की ‘पटकथा’

उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल बारिश से वंचित नहीं रहेगा. मंगलवार को मालदह, दिनाजपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और बारिश की संभावना है. उत्तर के बाकी जिलों में तूफानी बारिश हो सकती है. लेकिन जिलों में हर जगह नहीं. बुधवार और गुरुवार को भी उत्तर के आठ जिलों में ऐसे ही हालात रहेंगे. जलपाईगुड़ी, डुई दिनाजपुर, मालदा में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola