ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का आरोप- भाजपा ने लिखी संदेशखाली घटना की 'पटकथा'

Updated at : 04 May 2024 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का आरोप- भाजपा ने लिखी संदेशखाली घटना की 'पटकथा'

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने नादिया जिले के चकदाह में एक चुनावी रैली में दावा किया, संदेशखाली की पूरी घटना पूर्वनियोजित थी भाजपा ने इसकी अच्छी तरह से पटकथा लिखी थी.सच सामने आ गया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शनिवार को भाजपा पर संदेशखाली घटना की ‘पटकथा’ लिखने का आरोप लगाया और सवाल किया कि एक महिला द्वारा राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप क्यों हैं. ममता बनर्जी ने नादिया जिले के चकदाह में एक चुनावी रैली में दावा किया, संदेशखाली की पूरी घटना पूर्वनियोजित थी भाजपा ने इसकी अच्छी तरह से पटकथा लिखी थी.सच सामने आ गया है.

बंगाल को बदनाम करने की रची गई साजिश : ममता बनर्जी

मैं लंबे समय से यह कह रही हूं.ममता बनर्जी ने कहा मैंने पूरा वीडियो नहीं देखा है मैं इसे जरूर देखूंगी. शनिवार को, तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि संदेशखाली प्रकरण लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रची गई एक साजिश थी.ममता बनर्जी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली के संबंध में ‘संदेश’ दिया, लेकिन केंद्र के प्रतिनिधि (राज्यपाल) के यौन उत्पीड़न मुद्दे पर चुप रहे.

Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा, तृणमूल, लेफ्ट और कांग्रेस के पास विकास का विजन ही नहीं

ममता बनर्जी संदेशखाली के पाप को छिपाने का कर रही प्रयास : सुकांत मजूमदार

तृणमूल द्वारा संदेशखाली घटना को ‘साजिश’ बताते हुए जारी किए गए एक वीडियो पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “ममता बनर्जी ने संदेशखाली में जो पाप किया है उसे दबाने के लिए वे यह सब कर रही हैं.एक वीडियो आया है, तो आप वीडियो पर विश्वास करेंगे या महिलाएं जो अपनी आपबीती सुना रही हैं उनपर?. ममता बनर्जी को आज वहां के लोगों से बात करनी चाहिए थी. वे मामले को दबाने के लिए यह सब कर रही हैं. गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने भी संदेशखाली मामले को लेकर तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola