Bengal Weather Forecast : बंगाल के दक्षिणी जिलों में रविवार तक रहेगा लू का प्रकोप जारी, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : रविवार को भी लगभग सभी दक्षिणी जिलों में लू चलने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद में भी हल्की बारिश होने की संभावना है.अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में लगातार गर्मी (Summer) का कहर जारी है. गुरुवार को 2 मई से रविवार 5 मई तक लू चलने का अनुमान है.लेकिन इस बीच अलीपुर मौसम विभाग ने कुछ हद तक राहत की खबर दी है. उन्होंने कहा, इस बार तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है. अगले चार से पांच दिनों में दिन का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. गुरुवार को उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर में बारिश की संभावना है.6 मई यानी अगले सोमवार से 8 मई बुधवार तक कोलकाता समेत पूरे राज्य में बारिश की संभावना है.

दक्षिणी जिलों में रविवार तक रहेगा लू का प्रकोप जारी

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को बांकुड़ा, बीरभूम, झाड़ग्राम, पश्चिम मिदनापुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. वहां रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया जिलों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी. शुक्रवार को बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिमी मिदनापुर, बर्दवान में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. वहां रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, स्कूलों में हुई नौकरियों पर उच्च न्यायालय का आदेश अवैध

लू को लेकर येलो अलर्ट जारी

रविवार को भी लगभग सभी दक्षिणी जिलों में लू चलने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद में भी हल्की बारिश होने की संभावना है.अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. गुरुवार को मालदह, दिनाजपुर और दिनाजपुर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. मालदा में भी रात में परेशानी होगी. गर्मी कम नहीं होगी. शुक्रवार को जिलों में लू चल सकती है. इन दो दिनों में जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है.

ममता बनर्जी पर अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा ने बताया टार्गेटेड अटैक, कोलकाता में दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola