ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, स्कूलों में हुई नौकरियों पर उच्च न्यायालय का आदेश अवैध

Updated at : 22 Apr 2024 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, स्कूलों में हुई नौकरियों पर उच्च न्यायालय का आदेश अवैध

Mamata Banerjee :पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च न्यायालय द्वारा 2016 की शिक्षक भर्ती परीक्षा को 'अमान्य और रद्द' घोषित करने पर कहा, हम उनके साथ खड़े हैं, जिनकी नौकरियां चली गई.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 2016 की शिक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से की गईं सभी नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को सोमवार को “अवैध” करार दिया और कहा कि उनकी सरकार फैसले को चुनौती देगी. ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के रायगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर न्यायपालिका के एक वर्ग और निर्णयों को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है.उन्होंने कहा, सभी नियुक्तियों को रद्द करने का अदालत का फैसला अवैध है. हम उन लोगों के साथ खड़े हैं जिनकी नौकरियां चली गई हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको न्याय मिले और आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे.

संदेशखाली विवाद भाजपा द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश : सीएम

ममता बनर्जी ने कहा, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हार को भांपने के बाद भाजपा खेमे में खलबली मच गयी है. संदेशखाली विवाद भाजपा द्वारा हमें बदनाम करने की साजिश है. भारतीय जनता पार्टी के नेता न्यायपालिका और उनके फैसलों को प्रभावित कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च न्यायालय द्वारा 2016 की शिक्षक भर्ती परीक्षा को ‘अमान्य और रद्द’ घोषित करने पर कहा, हम उनके साथ खड़े हैं, जिनकी नौकरियां चली गई.

ममता बनर्जी पर अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा ने बताया टार्गेटेड अटैक, कोलकाता में दर्ज कराई प्राथमिकी

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, यह भाजपा का दरबार है. अगर दूसरे लोग गोली चलाएंगे तो वे लोगों को मार डालेंगे और भाजपा चलायेगी ताे वह मामूली बात हो जाती है. आज नहीं यह काफी समय से चल रहा है. यह जजों की गलती नहीं है. यह केंद्र सरकार की गलती है. उन्होंने यहां बीजेपी के लोगों को रखा है. ताकि वे भाजपा पार्टी कार्यालय द्वारा बताए गए अनुसार कार्य करें. ममता ने कोर्ट के आदेश के मुताबिक 25 हजार 753 बेरोजगारों के साथ खड़े रहने का भी आश्वासन दिया. ममता बनर्जी ने कहा, ”शिक्षकों, चिंता मत करो हम तुम्हारे साथ है.

ममता बनर्जी पर अमित मालवीय की टिप्पणी को चंद्रिमा ने बताया टार्गेटेड अटैक, कोलकाता में दर्ज कराई प्राथमिकीभाजपा का ममता पर रामनवमी का अपमान करने का आरोप

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola