Lok Sabha Election 2024 : वोटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर 'वायरल', बूथ के अंदर लगे 'जय श्री राम' के नारे

Lok Sabha Election 2024 :वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि कौन किसे वोट दे रहा है. कई मामलों में वोटिंग के बाद बूथों पर 'जय श्री राम' के नारे लगाने की भी शिकायतें आईं.
Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान दूसरे चरण का मतदान जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोपड़ा के विभिन्न बूथों पर वोटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही है. चोपड़ा दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में आता है. कौन किसे वोट दे रहा है इसकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप लगे हैं. खासकर मतदाताओं द्वारा स्वयं फोटो खींचने की शिकायतें आ रही हैं. हालांकि, प्रभात खबर ने वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है. चुनाव आयोग वायरल वीडियो की जांच कर रहा है. तृणमूल और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगाने में व्यस्त दिख रहे हैं.
कई बूथों पर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे
वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि कौन किसे वोट दे रहा है. कई मामलों में वोटिंग के बाद बूथों पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने की भी शिकायतें आईं. ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि मतदाता किसे वोट दे रहे हैं. विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.सेक्टर पदाधिकारी अभी विभिन्न बूथों पर गये हैं. मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




