विकास न करेंगे न करने देंगे की राजनीति करता है भाजपा : मंत्री

फोटो : मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर | PK Network
एक सप्ताह में 1228 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास.
एक सप्ताह में 1228 करोड़ रुपये की योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास
प्रतिनिधि, गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह के दौरान 1228 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया. पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा, रंका, चिनिया एवं मेराल प्रखंड में अलग अलग मेगा शिलान्यास समारोह का आयोजन कर इन सभी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है.
गढ़वा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच योजनाओं समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, फुटबॉल स्टेडियम तथा नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) का उद्घाटन किया. इसके बाद गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड में 145 करोड़ की योजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया. इनमें 7.56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन व 138 करोड़ की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. जबकि चिनियां प्रखंड में 214 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया.
इनमें 56. 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन तथा 158 करोड़ की लागत से बनने वाली योजना का शिलान्यास शामिल है. रंका एवं रमकंडा प्रखंड में 370 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया. इनमें 16.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन तथा 353 करोड़ की लागत से संचालित योजना का शिलान्यास शामिल है. जबकि गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के लिए 404 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया. इनमें 72 .71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन तथा 332 करोड़ की लागत वाली योजना का शिलान्यास शामिल है. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा का नारा न खायेंगे न खाने देंगे, यह सरासर झूठा है. बल्कि हकीकत यह है कि भाजपा विकास करेंगे न करने देंगे की राजनीति करती है. भाजपा की सरकार न तो खुद विकास कर रही है और न ही दूसरी सरकार को विकास करने दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




