Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किया 89 हजार करोड़ रुपये का बजट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2024 4:07 PM

विज्ञापन

Photo: ANI, X

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने आज यानी मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया. प्रदेश सरकार ने 89,000 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट राज्य विधानसभा में पेश किया. सदन में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह एक समावेशी बजट है और इसका उद्देश्य विकसित […]

विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने आज यानी मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया. प्रदेश सरकार ने 89,000 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट राज्य विधानसभा में पेश किया. सदन में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह एक समावेशी बजट है और इसका उद्देश्य विकसित उत्तराखंड का निर्माण करना है. बता दें, बजट को सदन में बहस के बाद एक मार्च को पारित किया जाएगा. उत्तराखंड बजट पर राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य के बजट का पूरा फोकस किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं पर था. समग्र विकास के लिए हमने सभी आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए यह एक समावेशी बजट है.

बजट में की गई 15 फीसदी की बढ़ोतरी

विधानसभा में बजट पेश करने के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बजट लेकर आयी है. 89 हजार करोड़ के बजट में सबी बातों का ध्यान रखा गया है. बजट में राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रखा गया. (भाषा इनपुट के साथ)

Also Read: Lok Sabha Election 2024: लेफ्ट चाहती है वायनाड से बाहर हो जाएं कांग्रेस के युवराज, पीएम मोदी का I.N.D.I.A Alliance पर बड़ा हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola