Viral Video : दो बाइक की टक्कर, 5 की मौत, शादी से लौट रहे थे, वीडियो देखकर आ जाएंगे आंसू

Updated:
विज्ञापन
agra accident

आगरा सड़क दुर्घटना के बाद की तस्वीर

Viral Video : आगरा में दो बाइक की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद का वीडियो देखें.

विज्ञापन

Viral Video : आगरा जिले के कागारौल इलाके में दो बाइक की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि परिजनों को रो–रोकर बुरा हाल है. टक्कर मे एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. वायरल वीडियो देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ जा रहे हैं. देखें वीडियो

एक ही बाइक पर सवार थे सभी

पुलिस ने बताया कि सैंया इलाके के रहने वाले चार लोग भगवान दास (35), वकील (35), राम स्वरूप (28) और सोनू (30) एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में गए थे. चारों लोग शनिवार रात करीब 10 बजे लौट रहे थे, तभी रास्ते में कागारौल इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई. घटना में चारों लोगों की मौत हो गई.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

किशनवीर की हालत बेहद नाजुक

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार करन (17) की भी मौत हो गई. किशनवीर नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. किशनवीर का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उसकी भी हालत बेहद नाजुक बतायी गई है. पुलिस ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola