सोने- चांदी का मुकुट बनाने वाले कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का छापा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाराणसी : आयकर विभाग की टीम ने वाराणसी में सोने-चांदी का मुकुट बनाने वाले एक कारोबारी के यहां छापा मारा जिसने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक में 2.35 करोड रुपये जमा कराये थे . ये रुपये नोटबंदी की घोषणा के बाद दस से 29 नवंबर के बीच जमा किये गये थे. इनमें से 1.78 करोड रुपये […]
विज्ञापन
वाराणसी : आयकर विभाग की टीम ने वाराणसी में सोने-चांदी का मुकुट बनाने वाले एक कारोबारी के यहां छापा मारा जिसने फर्जी कंपनी बनाकर बैंक में 2.35 करोड रुपये जमा कराये थे . ये रुपये नोटबंदी की घोषणा के बाद दस से 29 नवंबर के बीच जमा किये गये थे. इनमें से 1.78 करोड रुपये आयकर टीम ने जब्त करते हुए उसे सरकारी खजाने में जमा करा दिया है. शेष लेन-देन की जांच की जा रही है.
आयकर विभाग के सहायक निदेशक (जांच) जी.एस. निर्वाण ने कल यह जानकारी दी. निर्वाण ने बताया कि चौखंभा निवासी कारोबारी सुधीर रस्तोगी ने कोलकाता में हिमाद्रि विनकॉम प्रा. लि. नामक एक फर्जी कंपनी बनायी थी और उसके निदेशक की हैसियत से वाराणसी में एक्सिस बैंक की चौक शाखा में 2.35 करोड रुपये जमा कराये थे. बैंक के रिकार्ड में कंपनी का जो पता दर्ज कराया गया है, उसकी कोलकाता में जांच करायी गयी तो उस पते पर कोई कंपनी नहीं मिली.
उन्होंने बताया कि सुधीर ने शुरुआती पूछताछ में यह कहते हुए बचने की कोशिश की कि उसने कंपनी से पहले ही इस्तीफा दे दिया है. कोलकाता के पते पर भी इस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली. लेकिन बैंक के रिकार्ड खंगाले गये तो अघ्ॅथारिटी लेटर पर भी सुधीर और उसकी पत्नी के हस्ताक्षर थे. जांच-पडताल में यह भी जानकारी मिली कि इन लोगों ने कई खातों में रुपये ट्रांसफर भी कर दिये थे. खाते में एक करोड 78 लाख 22 हजार 548 रुपये बचे थे.
निर्वाण ने बताया कि खाते में बचे रुपयों का डीडी बनवाकर उसे सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया है. बाकी रुपये कहां ट्रांसफर किये गये, इसकी जांच की जा रही है. इसके अलावा अन्य खातों की जांच की जा रही है. आयकर विभाग ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य रिकार्ड भी तलब किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










