आय से अधिक संपत्ति का मामला : यूपी के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने सरेंडर किया

Updated at : 19 Oct 2016 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति का मामला : यूपी के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने सरेंडर किया

वाराणसी : भ्रष्टाचार के आरोपी और पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने आज यहां एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर कर दिया. त्रिपाठी मायावती सरकार में उच्चशिक्षामंत्री रहे थे. उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द करने से मना कर दिया था. जिसके बाद आज राकेशधर त्रिपाठी ने सरेंडर किया. […]

विज्ञापन

वाराणसी : भ्रष्टाचार के आरोपी और पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने आज यहां एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर कर दिया. त्रिपाठी मायावती सरकार में उच्चशिक्षामंत्री रहे थे.

उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द करने से मना कर दिया था. जिसके बाद आज राकेशधर त्रिपाठी ने सरेंडर किया.

त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला इलाहाबाद के मुट्ठीगंज थाने में दर्ज कराया गया था. उन्हें 122 करोड़ की संपत्ति रखने का दोषी पाया गया था. उनकी आय वर्ष 2011-13 के बीच 45 लाख रुपये थी. सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ रिपोर्ट सरकार के पास भेजी थी और एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola