सोनभद्र नरसंहार के मुख्य आरोपी के रिश्तेदार कोमल को पुलिस ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

Updated at : 20 Jul 2019 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
सोनभद्र नरसंहार के मुख्य आरोपी के रिश्तेदार कोमल को पुलिस ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर 17 जुलाई को हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञदत्त के रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटील ने शनिवार को बताया कि यज्ञदत्त के निकट के रिश्तेदार कोमल को गिरफ्तार किया गया है. इसे […]

विज्ञापन

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर 17 जुलाई को हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञदत्त के रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटील ने शनिवार को बताया कि यज्ञदत्त के निकट के रिश्तेदार कोमल को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें :

सोनभद्र नरसंहार में मारे गये लोगों के परिजनों से मिर्जापुर में मिलीं प्रियंका गांधी, यूपी के राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

Sonbhadra Massacre : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोनभद्र नरसंहार की निंदा की, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा जताया

पाटील ने बताया कि कोमल को वाराणसी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वह भदोही रेलवे स्टेशन का अधीक्षक है. उन्होंने कहा कि पीड़ितों ने बताया था कि हत्याकांड के समय कोमल घटनास्थल पर मौजूद था और मुख्य आरोपी की तरफ से उसने भी गोली चलायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola