कागजी है मोदी का 56 इंच का सीना : आजाद, कहा- देश को नहीं भागवत जी की सेना की जरूरत

वाराणसी : राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने को कागजी बताते हुए केंद्र सरकार को टेलीविजन की सरकार बताया. आजाद वाराणसी में कांग्रेस की तरफ से आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ पहुंचे थे. आजाद ने […]
वाराणसी : राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने को कागजी बताते हुए केंद्र सरकार को टेलीविजन की सरकार बताया. आजाद वाराणसी में कांग्रेस की तरफ से आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ पहुंचे थे. आजाद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सीमा पर जितने हमले मोदी सरकार में हुए इससे ज्यादा कभी नहीं हुए. पिछले 70 वर्षों के इतिहास में मैंने इससे कमजोर सरकार नहीं देखी है.” उन्होंने कहा कि अभी तक तो सिर्फ कश्मीर असुरक्षित था, लेकिन अब तो जम्मू भी सुरक्षित नहीं है.
संघ प्रमुख मोहन भागवत के मुजफ्फरपुर में दिये गये बयान पर आजाद ने कहा, ‘‘हमारी सेना कमजोर नहीं है. यह वही सेना है, जिसने पूर्व में पाकिस्तान के तीन हमलों का करारा जवाब दिया है. कमी सरकार में है और भागवत जी की सेना की देश को जरूरत नहीं है. वैसे मोहन भागवत को चाहिए वह प्रधानमंत्री को समझाएं, लोगों को बचाएं. उन्हें जाना है सीमा पर तो जाएं, उन्हें रोका किसने है. हम भी उनके साथ चलने के लिए तैयार हैं.” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ टेलीविजन पर दिखनेवाली सरकार है और इनका जमीनी स्तर पर जनता से कुछ लेना-देना है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार नौजवानों को रोजगार देने में और किसानों का उत्थान करने में असफल रही है. इस सरकार में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




