यूपी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुआ आवेदन, जानिए प्रक्रिया
युवाओं के लिए नए अवसर, नई उम्मीदें (क्रेडिट: सोशल मीडिया)
UP Government Job: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 1,156 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. OTR नंबर अनिवार्य है.
UP Government Job: उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर बनने का मौका है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल एजुकेशन (एलोपैथी) विभाग के तहत कुल 1,156 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,112 और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
1,156 पदों पर होगी भर्ती
UPPSC की इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,112 पद और प्रोफेसर के 44 पद शामिल हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, एनेस्थीसियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियो-डायग्नोसिस, साइकिएट्री, यूरोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी समेत कई विशेषज्ञताओं में नियुक्तियां की जाएंगी.
1 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार एप्लीकेशन फीस जमा करने और आवेदन फॉर्म सबमिट करने की प्रक्रिया 1 सितंबर तक पूरी कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए 8 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है. वहीं, जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्डकॉपी 15 सितंबर तक आयोग में जमा करनी होगी.
OTR नंबर जरूरी
UPPSC ने इस भर्ती के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य किया है. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर OTR नंबर प्राप्त करना होगा. बिना OTR के अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.
वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ लें. इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया समेत सभी जरूरी शर्तों की जानकारी दी गई है. आवेदन के लिए उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










