हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

हरदोई में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश नाकाम

UP Train Accident: लोको पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से यह कोशिश नाकाम हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. अराजकतत्वों ने ट्रैक से छेड़छाड़ कर ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश रची थी. लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से यह कोशिश नाकाम हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है.

विज्ञापन

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर पायलट ने रोकी ट्रेन

दलेलनगर और उमरताली स्टेशन के बीच सोमवार शाम एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टल गई. पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक पर अर्थिंग वायर का इस्तेमाल कर लकड़ी का गुटका बांध दिया था, जिससे ट्रेनों को डिरेल करने की साजिश रची गई थी. घटना उस वक्त सामने आई जब दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20504) के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोक दिया.

पायलट की सजगता से टली दूसरी अनहोनी

अराजक तत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस के बाद अब काठगोदाम एक्सप्रेस (15044) को भी पटरी से उतारने की कोशिश की गई. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट की सजगता की वजह से अनहोनी की यह घटना टल गई, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक निर्देश जारी किए. उन्होंने पुष्टि की कि राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीम घटना की जांच कर रही है.

देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola