UP Rain Alert: यूपी में 20 से ज्यादा जिलों में अलर्ट, कब थमेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने किया अपडेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Aug 2024 4:35 PM

विज्ञापन

Rain Alert

UP Rain Alert: यूपी में भारी बारिश हो रही है.कई जिलों में मानसून का रौद्र रूप नजर आ रहा है. नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इस दौरान मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट किया है.

विज्ञापन

UP Rain Alert: उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है. कई जिलों में लगातार बारिश का दौर भी जारी है. राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) समेत कई जिले भारी बारिश से पानी पानी हो गये हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि आज (Weather Today 14 August)को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. बता दें, बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है. नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इधर मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

15 अगस्त को कई इलाकों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी ने कहा है कि 15 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज और चमक के साथ बौछार पड़ने के भी आसार हैं. पूर्वी यूपी में 14 से लेकर 18 अगस्त तक भारी बारिश के साथ गरज के साथ चमक और बौछार पड़ने की संभावना है.

कई जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में इस सप्ताह भर भारी बारिश होती रहेगी. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा समेत कई नदियां उफान पर आ गए हैं. निचले इलाकों में पानी भर रहा है. कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. आईएमडी (IMD) ने कहा है कि आज (Aaj Ka Mausam) राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, चंदौली, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, रायबरेली, सोनभद्र, बस्ती, देवरिया, मिर्जापुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, गौतमबुद्धनगर सहित कई और जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

कब मिलेगी बारिश से राहत
यूपी में लगातार बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि फिलहाल राज्य में मानसून एक्टिव है. इस कारण कई दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है. वहीं मानसून की ट्रफ लाइन जब पूरी तरह हिमालय की ओर चली जाएगी तो प्रदेश में बारिश का दौर खत्म हो जाएगा. हालांकि इस सप्ताह प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी.

Also Read: Weather Forecast: दिल्ली यूपी पानी-पानी, आज भी होगी बारिश, देश के 15 से ज्यादा राज्यों में चेतावनी

झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने झारखंड आयेंगे राहुल गांधी, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola