UP Politics: मानसून ऑफर! '100 लाओ और सरकार बनाओ', बीजेपी में जारी खटपट पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Jul 2024 12:24 PM
UP Politics: इन दिनों यूपी की राजनीति में हलचल तेज हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुटकी ली है.
UP Politics: लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी में खींचतान की खबर है. इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली है. उन्होंने बीजेपी में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मानसून पेशकश है-100 लाओ और सरकार बनाओ…उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है. हालांकि राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि यदि बीजेपी में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस पोस्ट को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है.
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिये तंज कसा था. अखिलेश को उन्होंने ‘सपा बहादुर’ की संज्ञा दी थी. मौर्य ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है. ‘‘2017 की तरह 2027 में भी बीजेपी की सरकार ही बनेगी. मौर्य ने सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को धोखा करार दिया था.
Read Also : UP Politics: आखिर क्यों मिली केवल 33 सीट? 15 पेज की विस्तृत रिपोर्ट में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में किया गया था फेरबदल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










