UP News: 'भारत के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं यूपी के सीएम', केशव प्रसाद मौर्य ने की CM योगी की जमकर तारीफ

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

UP News

UP News: यूपी बीजेपी में जारी खींचतान लगता है अब खत्म होती जा रही है. एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के सीएम की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम यूपी के देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री करार दिया है.

विज्ञापन

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि पूरे भारत में सीएम योगी से अच्छा दूसरा कोई मुख्यमंत्री नहीं है. एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने का केंद्र में भी हमारी सरकार है और यूपी में भी. यह डबल इंजन की सरकार भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि क्या पीएम मोदी जैसा दुनिया में कोई और नेता है… और क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जैसा दूसरा कोई मुख्यमंत्री है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मिर्जापुर के मझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी की जमकर तारीफ की. बता दें, इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकार और संगठन वाले बयान पर जमकर राजनीति हुई थी. यूपी सरकार में खींचतान की खबर जमकर सुर्खियां पकड़ी थी. वहीं केशव मौर्य के आज के बयान से साफ हो रहा है कि यूपी में बीजेपी के खेमे में खींचतान में कमी आई है. बता दें, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था.

अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर तीखा हमला
केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी इस दौरान हमला किया. मीडिया से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि सपा की असलियत अब जनता जान चुकी है. लोकसभा चुनाव में सपा ने जनता को खूब गुमराह किया है. उन्होंने दावा भी किया कि 10 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में कमल खिलेगा. कोलकाता हत्याकांड मामले पर बोलते हुए कहा कि साल 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के सीए काल में जैसी हालत यूपी की हो गई थी आज पश्चिम बंगाल की उससे भी बदतर हालात ममता बनर्जी ने कर दिया है.

क्या सुलझ गया है यूपी का आंतरिक कलह
लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में खींचतान देखने को मिली थी. सत्ता और संगठन के बयान से साफ होने लगा था कि यूपी बीजेपी में खींचतान है. लेकिन, केशव मौर्या के ताजा बयान से यह संकेत मिल रहा है कि बीजेपी की आंतरिक कलह कम हो गई है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola