'बंटवारे' के दौरान पड़ी पुलिस की रेड, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, मुठभेड़ में दो घायल

Updated:
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो घायल

UP News: रायबरेली में पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने दो को गोली मारी.

विज्ञापन

UP News: रायबरेली में चोरी के माल का बंटवारा कर रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मिल एरिया पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उनके पास से 12.80 किलोग्राम चोरी के आभूषण, अवैध हथियार और एक कार बरामद की है.

चोरी के माल के बंटवारे की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 6/7 अगस्त 2026 की रात मिल एरिया पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि लोनियन का पुरवा स्थित शारदा नहर पुल के पास कुछ बदमाश चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं. सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी किसी अन्य स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी.

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो घायल

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवकुमार और बबलू के पैर में गोली लगी. दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी अमांवा भेजा गया है. वहीं, मौके से भागने की कोशिश कर रहे राकेश उर्फ छोटे, लवकुश और सागर वर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

12.80 किलो जेवर, तमंचे और कार बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों के पास से 12.80 किलोग्राम चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं. इसके अलावा दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP32NV1225) भी बरामद हुई है. बरामद जेवरों में 4.460 किलोग्राम आभूषण अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में हुई चोरी से जुड़े हैं. वहीं, बाकी जेवर मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहा स्थित ज्वेलर्स की दुकानों से चोरी किए गए थे.

गिरोह में शामिल था एक सुनार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सागर वर्मा पेशे से सुनार है. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक किन-किन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Input- Khushi Singh

Must Read- लखनऊ में देर रात दो कार हादसे, कहीं आग ने छीनी जान, कहीं लावारिस गाड़ी से मिला शव, जानें पूरा मामला


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola