कौशांबी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर ब्लास्ट, ड्राइवर जिंदा जला, 5 झुलसे, 16 बाइकें और 2 कारें राख

Updated:
विज्ञापन

कौशांबी में LPG टैंकर ब्लाॅस्ट

UP News: कौशांबी के एक टोल प्लाजा पर अचानक हुए जोरधार धमाके से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद LPG टैंकर में लगी भीषण आग ने चालक समेत कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर ब्लास्ट हो गया. इस घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया. वहीं 5 लोग झुलस गए है. वहीं 16 बाइक और 2 कारें जलकर राख हो गयी है. आग इतनी भयानक थी कि उसका शव पूरी तरह जल गया और बाद में टैंकर के अंदर से केवल हड्डियों के कुछ अवशेष ही बरामद हो सके. हादसे में टोल प्लाजा के पांच कर्मचारी भी झुलस गए. बता दें कि शुक्रवार की सुबह एक एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से जा टकराया. टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया.

टैंकर चालक जिंदा जला

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था. आग की चपेट में आकर टोल प्लाजा यार्ड में खड़ी 16 बाइकें और दो कारें भी खाक हो गईं. शुरुआती सूचना में चालक के टैंकर से कूदकर बच निकलने की बात कही गई थी, लेकिन आग बुझने के बाद टैंकर के भीतर उसके अवशेष मिलने से उसकी मौत की पुष्टि हुई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी और चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. आग की ऊंची लपटों को देखकर टोल प्लाजा के दोनों ओर बसों और कारों की लंबी कतारें लग गईं. करीब 2 किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ. यह घटना ओवरटेक के चक्कर में होने की बात कही जा रही है. टैंकर की स्पीड लगभग 60-70 किमी के आसपास थी. इस दौरान टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया.

हादसे से 10 मिनट पहले हुई थी बारिश

टोल कर्मियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे से 10 मिनट पहले हल्की-फुल्की बारिश हुई थी. पता नहीं अचानक क्या हुआ कि पूरी गाड़ी एकदम धड़ाम से गिर गई. टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा. फिर आग लग गई. आग प्लाजा सटे यार्ड और टॉयलेट तक फैल गई. यार्ड में खड़ी 16 से ज्यादा बाइकें और 2 कारें जलकर राख हो गईं.

सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कौशांबी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मीडिया को बताया कि हादसे में 7 लोग घायल हुए है. 5 लोगों का जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज कराया गया. पांच को हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है. 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. घायलों की पहचान आलोक सिंह (25), कृष्णपाल मौर्य (26), हीरामणि सिंह (27), अतुल मिश्रा (25) और अनिल कुमार (35) और आलोक पांडे के रूप में हुई है. डीएसओ (DSO) और तकनीकी टीम को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंचकर घटना के सटीक कारणों की जांच करेगी.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, FIR के कुछ घंटे बाद 8 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola