बरेली में 20% महंगे होंगे जमीन और मकानों के दाम, प्रशासन ने तैयार की नई लिस्ट, 17 अगस्त तक दें आपत्ति!
बरेली में महंगे होंगे जमीन और मकानों के दाम
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में जमीन और मकानों की कीमतों में वृद्धि का प्रस्ताव है. 2026-27 के लिए संशोधित सर्किल रेट सूची में 5 से 20% तक की बढ़ोतरी की गई है. लोग 17 अगस्त तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में जमीन और मकानों की कीमतों पर असर पड़ सकता है. वर्ष 2026-27 के लिए संशोधित सर्किल रेट की नई मूल्यांकन दर सूची तैयार की गई है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में जमीन की मौजूदा दरों में 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. कुछ इलाकों में इससे अधिक वृद्धि भी प्रस्तावित की गई है. हालांकि, ये दरें अभी अंतिम नहीं हुई हैं और प्रशासन ने लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगे हैं.
17 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
प्रशासन ने संशोधित सर्किल रेट सूची का प्रकाशन 11 अगस्त को किया है. नई दरों को लेकर लोग 17 अगस्त तक अपनी आपत्ति या सुझाव दे सकते हैं. इसके बाद 20 अगस्त को जनप्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ और अन्य संगठनों के साथ बैठक कर आपत्तियों का निस्तारण प्रस्तावित है. संशोधित सूची को 24 अगस्त को जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के लिए भेजने और 25 अगस्त से लागू करने का प्रस्ताव है.
सदर क्षेत्र में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव
बरेली सदर प्रथम क्षेत्र में अकृषक भूमि की दरों में उपयोगिता के आधार पर 0 से 20 प्रतिशत, कृषि भूमि में 0 से 12 प्रतिशत और वाणिज्यिक एकल भूमि में औसतन 10 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित की गई है. वहीं, अलग-अलग वाणिज्यिक भवनों के कॉम्प्लेक्स रेट में औसतन 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. निर्माण दरों में भी 0 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित की गई है. सदर द्वितीय क्षेत्र में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में 0 से 20 प्रतिशत तक तथा वाणिज्यिक एकल भूमि की दर में भी 0 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है.
आंवला, नवाबगंज और बहेड़ी में भी बदलाव
आंवला के कुछ गांवों में कृषि भूमि की दरों में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है. नवाबगंज पालिका क्षेत्र में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में 5 से 20 प्रतिशत तथा वाणिज्यिक भूमि में औसतन 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है. आंवला और फरीदपुर में भी कई श्रेणियों की जमीन की दरों में करीब 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी प्रस्तावित है. वहीं, बहेड़ी क्षेत्र में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव है. कुछ मोहल्लों में अकृषक भूमि की दर 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने और तेजी से विकसित हो रहे कुछ गांवों को विकासशील गांव की श्रेणी में शामिल करने का भी प्रस्ताव रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कोमल अग्रवाल
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










