"न इलाज मिला, न वक्त पर खबर!" आवासीय विद्यालय के 2 छात्रों की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय के 2 छात्रों की रहस्यमयी मौत

UP News: बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दोनों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और समय पर सूचना न देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

UP News: शहर के बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को अलग-अलग समय पर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. एक छात्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा है.

एक छात्र को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित किया

गिरवां थाना क्षेत्र के सरसवाह गांव निवासी सुनील का 12 वर्षीय बेटा नितिन बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता था. सोमवार शाम करीब सात बजे उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया.

दूसरे छात्र ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

दूसरी घटना में तिंदवारी निवासी पुष्कर का 10 वर्षीय बेटा अरुण भी इसी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसे सोमवार शाम करीब छह बजे ट्रॉमा सेंटर लाया गया. हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहां उपचार के दौरान अरुण ने भी दम तोड़ दिया. एक ही विद्यालय के दो छात्रों की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा है.

परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों छात्रों की अचानक मौत के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई. परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण

दोनों छात्रों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- 2017 से पहले शिकायतों की लाइनें, अब बदली UP की तस्वीर! CM योगी ने कोटेदारों का बढ़ाया मान, 90 से 125 किया मार्जिन


विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola