लखीमपुर में बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया घर, केक काटा और फिर बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में नाबालिग से दुष्कर्म

UP Crime News:लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जन्मदिन मनाने के बहाने एक नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

UP Crime News:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 15 अगस्त को नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन मनाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया. वहां पहले से मौजूद उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर तीनों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.

बर्थडे मनाने के बहाने घर बुलाया

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर की रहने वाली पीड़िता लखीमपुर खीरी में अपनी नानी के घर आई थी.पड़ोस में रहने वाले सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर बुलाया था. वहां उसके दो साथी मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया भी मौजूद थे. आरोप है कि तीनों ने पहले युवती के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया.

वारदात के बाद कमरे में छोड़कर फरार

आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को कमरे में छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की.

24 घंटे के अंदर तीनों आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर के सीओ सिटी विवेक तिवारी के मुताबिक, 15 अगस्त को सदर कोतवाली में तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म की सूचना मिली थी. पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार कराया और मामला दर्ज किया. इसके बाद नामजद आरोपी सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मधुरेश मिश्रा और विष्णु कनौजिया को 16 अगस्त की रात गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read: वाराणसी में सड़क किनारे रुके कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा,एक की मौत, तीन घायल


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola