मेट्रो नेटवर्क के मामले में यूपी सबसे आगे, इतने शहरों में मिल रही सेवा, 8 जिलों में प्रस्तावित

Updated:
विज्ञापन
UP Metro Train

UP Metro Train

UP Metro Train: उत्तर प्रदेश ने मेट्रो रेल नेटवर्क में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यूपी देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां 6 प्रमुख शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध कराई जा रही है.

विज्ञापन

UP Metro Train: मेट्रो रेल नेटवर्क के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यूपी आज देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां 6 प्रमुख शहरों में मेट्रो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसमें राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों के नाम शामिल हैं. यह मेट्रो सेवा न केवल शहरों की यातायात समस्या को हल करने में मदद कर रही है, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी बेहद लाभकारी साबित हो रही है.

UPMRC करता है संचालन

यूपी में मेट्रो रेल का संचालन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) द्वारा किया जाता है. लेकिन UPMRC सिर्फ तीन शहरों में मेट्रो का संचालन करती है, जिसमें राजधानी लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो सेवा का नाम शामिल हैं. UPMRC का मुख्यालय लखनऊ के गोमतीनगर में विपिन खंड में स्थित है. इसके अलावा, नोएडा मेट्रो भले ही यूपी में स्थित है, लेकिन इसका संचालन UPMRC की तरफ से नहीं किया जाता है. इसे नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा किया जाता है. लखनऊ में 22.87 किमी, कानपुर में 8.72 और आगरा में 5.62 किलोमीटर मेट्रो का संचालन हो रहा है.

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का संकल्प, अब हर गरीब के पास होगी दुधारू गाय

यह भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में तबादलों की बयार, 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

इन शहरों में मेट्रो सेवा प्रस्तावित

उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में वर्तमान मेट्रो सेवा तो संचालित ही हो रही है. इसके अलावा, 8 शहरों में प्रस्तावित भी है, जिसमें मेरठ, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और अयोध्या के नाम शामिल हैं. इन शहरों में से सिर्फ मेरठ में ही मेट्रो के लिए कार्य चल रहा है, जो कि शहर के 15 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगा. बाकी शहरों के लिए अभी सिर्फ प्रस्ताव पारित किया गया है.

यह भी पढ़ें- PDA एकजुट, जाति जनगणना में नहीं होने देंगे धोखा; अखिलेश यादव का बयान

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola