यूपी में गरीबों के लिए बसेगा नया शहर! 4500 एकड़ में 8 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, जानिए 25 हजार करोड़ का मेगा प्लान

Updated:
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh New City Project: लखनऊ में बढ़ती आबादी के लिए नई उम्मीद जगी है। मोहनलालगंज में 4500 एकड़ जमीन पर दो बड़ी आवासीय योजनाएं शुरू हो रही हैं, जिनमें 2 लाख घर बनेंगे और 8 लाख लोग बस सकेंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट में सड़क, फ्लाईओवर जैसी सुविधाओं पर 25 हजार करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन

Uttar Pradesh New City Project: यूपी राजधानी लखनऊ में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरत को देखते हुए मोहनलालगंज क्षेत्र में दो बड़ी आवासीय योजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है. इन योजनाओं के लिए करीब 4500 एकड़ जमीन लैंड पूलिंग के जरिए जुटाई जाएगी. योजना पूरी होने के बाद यहां करीब दो लाख घर बनाए जा सकेंगे, जिनमें 8 लाख से ज्यादा लोग रह सकेंगे. सड़क, फ्लाईओवर और अंडरपास जैसी सुविधाओं पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

दो साल बाद फिर शुरू हुई योजना की कवायद

मोहनलालगंज क्षेत्र में भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना को लेकर करीब दो साल बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी है. नियोजन समिति की बैठक हो चुकी है और 2 से 9 अगस्त तक किसानों के साथ चर्चा की गई. अब लैंड पूलिंग की दरें तय करने के बाद किसानों की आपसी सहमति से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से मोहनलालगंज में दो आवासीय योजनाएं विकसित की जानी हैं. इसके लिए किसानों की सहमति के आधार पर लैंड पूलिंग नियम के तहत करीब साढ़े चार हजार एकड़ जमीन जुटाई जाएगी.

18 अक्टूबर 2023 और 18 जनवरी 2024 को मिली थी मंजूरी

गोसाईगंज के पास, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और सुलतानपुर रोड से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना मोहनलालगंज-1 प्रस्तावित है. परिषद ने 18 अक्टूबर 2023 को बोर्ड बैठक में इस योजना को मंजूरी दी थी. इसके बाद 18 जनवरी 2024 को बोर्ड बैठक में मोहनलालगंज की भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना-3 को भी स्वीकृति मिल गई थी. आवास विकास परिषद के लखनऊ जोन के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल के मुताबिक, किसानों की सहमति के आधार पर जमीन लेने से पहले नियोजन समिति की बैठक हो चुकी है. अब दोनों योजनाओं के लिए लैंड पूलिंग नियम के तहत जमीन जुटाई जाएगी. फिलहाल जमीन का मूल्य तय कराने की प्रक्रिया चल रही है.

दो लाख घर, फोर लेन सड़क और सिक्स लेन मुख्य मार्ग

दोनों आवासीय योजनाओं को एक साथ विकसित करने की तैयारी है. यहां करीब दो लाख घर बनाए जा सकेंगे, जिनमें लगभग 8 लाख लोग रह सकेंगे. योजना के तहत सभी प्रमुख सड़कें फोर लेन होंगी, जबकि मुख्य मार्ग को सिक्स लेन बनाया जाएगा. यातायात और जरूरत को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर फ्लाईओवर और अंडरपास भी बनाए जाएंगे. इन बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

योजना-1 में इन गांवों की जमीन चिन्हित

मोहनलालगंज की योजना संख्या-1 के लिए इन गांवों की जमीन चिन्हित की गई है. चांद सराय, कासिमपुर बिरूहा, हबुआपुर, मोअज्जम नगर, सठवारा, सिद्धपुरा, भटवारा, पहाड़ नगर टिकरिया, कबीरपुर, मगहुआ बेली योजना-3 में इन गांवों की जमीन प्रस्तावित योजना संख्या-3 के लिए मोहनलालगंज क्षेत्र के इन गांवों की जमीन प्रस्तावित की गई है. देहरामऊ, पहासा बेली, शिथौलीकला, शिवलर, हबुअबापुर इस तरह मोहनलालगंज में प्रस्तावित दोनों योजनाओं के आकार लेने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के लिए आवास की सुविधा विकसित होगी और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सड़क व अन्य बुनियादी ढांचे का भी विस्तार होगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में 4200 करोड़ के एक्सप्रेस-वे में गड़बड़ी का शक,आईआईटी गोरखपुर टीम द्वारा पानी भरकर जांची गई गुणवत्ता


विज्ञापन
लक्की कुमारी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola