जमीन के लिए हैवान बना पति! पत्नी के हाथ-पैर बांधे, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर उतारा मौत के घाट
आरोपी पति गिरफ्तार
UP Crime News: रामपुर में जमीन बेचने को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है. पति पर आरोप है कि जमीन देने से इनकार करने पर उसने पत्नी को करंट लगाकर बेरहमी से मार डाला. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
UP Crime News: रामपुर में जमीन बेचने से इनकार करने पर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने मारपीट के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर करंट लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
जमीन बेचने को लेकर था विवाद
मामला केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का है. यहां रहने वाले इसरार उर्फ गुड्डू की शादी 2013 में नसरीन से हुई थी. दंपती के पांच बच्चे हैं. नसरीन के माता-पिता की मौत के बाद पैतृक संपत्ति में उसे जमीन मिली थी. बाद में उसने अपनी एक बहन के हिस्से की जमीन भी खरीद ली थी, जिससे उसके पास कुल एक बीघा जमीन हो गई थी.
जमीन नहीं बेची तो प्रताड़ना का आरोप
नसरीन के चाचा के मुताबिक, ससुराल वाले जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने बच्चों के भविष्य को देखते हुए जमीन बेचने से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. 14 अगस्त की रात करीब दो बजे जमीन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि इसरार ने नसरीन के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांधकर बिजली का करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
शव गांव ले जाकर बताई करंट लगने की बात
आरोप है कि घटना के बाद इसरार किराये की कार से नसरीन का शव अपने गांव भटपुरा तारन ले गया. शनिवार सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचकर उसने ग्रामीणों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद केमरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके वालों को घटना की जानकारी दी.
छह लोगों के खिलाफ मुकदमा, पति गिरफ्तार
नसरीन के परिजनों ने पति इसरार, ससुर हनीफ, ननद बब्बो और रफत, ननदोई इस्तेकार और नूर आलम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शनिवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया. पुलिस ने घटनास्थल से पंखे से अलग किया गया बिजली का तार, फटी काली पॉलीथीन और काले रंग का कीपैड मोबाइल बरामद किया है. प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के मुताबिक, आरोपी इसरार उर्फ गुड्डू को रविवार को हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कोमल अग्रवाल
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









