"केस वापस ले वरना.." हाथरस में दबंगई की हदें पार! गले में सरिया डालकर घसीटा, मुंह में पेशाब करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बीच बाजार में युवक को घेरकर पीटा

UP Crime News: हाथरस के बाजिदपुर गांव में एक युवक के साथ दबंगों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं. बीच बाजार में लोहे की रॉड और सरिया से पीटने के बाद मुंह में पेशाब करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

UP Crime News: हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को बीच बाजार में पकड़कर लोहे की रोड और सरिया से बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसके मुंह में पेशाब करने का भी आरोप है. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है.

बीच बाजार में युवक को घेरकर पीटा

पीड़ित शिव कुमार निवासी नगला भानचंद के अनुसार, वह रविवार को किसी काम से बाजिदपुर बाजार गया था. आरोप है कि पहले से घात लगाए पांच दबंगों ने उसे देखते ही पकड़ लिया. इसके बाद उसके गले में लोहे की रोड और सरिया से फंदा डालकर जमीन पर पटक दिया और जमकर मारपीट की. इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी की गई.

मारपीट के बाद बर्बरता का आरोप

शिव कुमार का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपितों ने उसके साथ दरिंदगी की हद पार कर दी और उसके मुंह में पेशाब कर दिया. घटना के दौरान पास खड़े एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, जिसे बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया.

मुकदमा खत्म करने का दबाव बनाने का आरोप

पीड़ित के पिता का कहना है कि आरोपितों के साथ उनके बेटे का धारा 308 का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है. आरोप है कि दबंग लगातार मुकदमा खत्म करने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों के खिलाफ सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सिकंदराराऊ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा को भी मामले की जानकारी दी गई है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है. वहीं, घायल शिव कुमार को पहले बाजिदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Must Read- "क्या मैं अंदर जाकर महादेव का मर्डर कर दूंगी?" काशी विश्वनाथ के बाहर रो पड़ी युवती, गाजीपुर की ID पर रोकने का दावा


विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola