उत्तर प्रदेश में हो सकता है बड़ा परिवर्तन, 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर योगी कैबिनेट में मंथन

UP Chief Minister Yogi Adityanath / File Photo
UP cabinet meeting : उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और बीजेपी इन सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है. इसके लिए पार्टी में मंथन जारी है ,
UP cabinet meeting : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. यूपी क��बिनेट की इस बैठक को बहुत ही अहम माना जा रहा है क्योंकि सूत्रों के हवाले से जो सूचना आ रही है, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव संभव है. उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं और बीजेपी इन सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है. इसके लिए पार्टी में मंथन जारी है और संभव है कि मंत्रिमंडल और संगठन दोनों में ही बड़ा बदलाव हो.
शीर्ष नेतृत्व अभी योगी को सजा नहीं देना चाहता
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि कोई बड़ा बदलाव जल्द ही होने जा रहा है. उन्होंने यह कहा है कि सरकार से बड़ा संगठन है. मौर्य जैसे संकेत दे रहे हैं, उसमें यह आशंका भी जताई जा रही है कि सीएम पद को लेकर भी पार्टी में मंथन चल रहा है. केशव प्रसाद मौर्य ने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी सीएम पद पर किसी दूसरे व्यक्ति को लाने के पक्ष में नहीं है.
अति आत्मविश्वास पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार
लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में उनकी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. इसपर योगी आदित्यनाथ ने अति आत्मविश्वास को जिम्मेदार ठहराया था. अब पार्टी विधानसभा उपचुनाव के लिए काफी फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहती है, ताकि उन्हें और नुकसान ना उठाना पड़े. योगी कैबिनेट की आज जो बैठक हो रही है, उसमें इन्हीं मुद्दों पर चर्चा होगी. योगी अपने मंत्रियों से सलाह -मशविरा करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे.
Also Read : कश्मीरी पंडितों की घर वापसी से जुड़े हैं जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के तार, जानें अंदरखाने की बात
बीजेपी प्रदेश में कमजोर हुई है : अखिलेश यादव
योगी कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति पर चर्चा हुई. साथ ही विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा हुई, क्योंकि हमें दस में से दस सीट जीतनी है. जब उनसे मीडिया ने नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पूछे, तो वे बिना जवाब दिए अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि पार्टी प्रदेश में काफी कमजोर हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










