Train Accident Video : रायबरेली में रेल पटरी पर दिखी कुछ अजीब चीज, लोको पायलट ने तुरंत मारी ब्रेक, हादसे से बची ट्रेन

Train Accident Video
Train Accident Video : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रेन पलटने से बाल बाल बच गया. लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई और ब्रेक लगाया. जानें पूरा मामला
Train Accident Video : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ट्रेन पलटने की कोशिश की गई जो लोको पायलट की सूझबूझ से टल गई. जानकारी के अनुसार, खीरों थाना क्षेत्र में रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को रेल पटरियों पर मिट्टी का ढेर देखकर एक यात्री ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी. खीरों थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेंद्र भदोरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया और मिट्टी हटने के बाद ट्रेन का आवागमन शुरू हो गया. मामले की छानबीन की जा रही है.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है. रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था. अचानक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर भाग गया. उसी के थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची, लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया.
Read Also : Jharkhand Train Accident Video : हावड़ा-मुंबई ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो
कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी. लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद काफी धीमी गति से ट्रेन को निकाला गया. इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










