Train Accident Video : यूपी के बिजनौर में टला बड़ा ट्रेन हादसा, धनबाद आ रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी

Train Accident : यूपी के बिजनौर जिले में रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया. एक यात्री ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गईं. जानें पूरा मामला
Train Accident : यूपी के बिजनौर जिले में रविवार को धनबाद जा रही एक यात्री ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गईं. ऐसा होने से बोगियां पीछे रह गईं. मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने मीडिया को जानकारी दी कि घटना सुबह 4 बजे की है. कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं. ट्रेन को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है. इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच जारी है.
इंजन 13 बोगियों को लेकर 4 किलोमीटर आगे निकल गई
बताया जा रहा है कि बिजनौर में किसान एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई. इंजन 13 बोगियों को लेकर 4 किलोमीटर आगे निकल गई जबकि 8 डिब्बे पीछे छूट गए. जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ट्रेन की स्पीड 80 से 90 किलोमीटर थी. आनन-फानन में इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी गई जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
Read Also : Sabarmati Express Derailed : आखिर कैसे पटरी से उतरी साबरमती एक्सप्रेस? हादसे के बाद तुरंत एक्टिव हुए रेल मंत्री
कैसे हुई ये घटना
रेलवे अधिकारियों ने मामले के संबंध में जानकारी दी- यह घटना तब हुई जब दो स्लीपर बोगियों के बीच ‘कपलिंग’ (बोगियों को एक-दूसरे से जोड़ने वाला उपकरण) अलग हो गई. कपलिंग को ठीक किया जा चुका है. ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी है.
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के की गई व्यवस्था
स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में यात्रा कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के 200 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए तुरंत खास व्यवस्था की. इन अभ्यर्थियों के लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई ताकि उनकी परीक्षा ना छूटे. अभ्यर्थियों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेजने का फैसला तुरंत लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










