कांवड़ियों पर अचानक बरसे पत्थर, लखीमपुर में युवक घायल, श्रद्धालुओं के जत्थे पर हमला

Updated:
विज्ञापन

कांवड़ियों पर अचानक बरसे पत्थर

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों के जत्थे पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना में एक कांवड़िया घायल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार रात कांवड़ियों के जत्थे पर असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव कर दिया. रुखिया गांव से करीब पचास श्रद्धालु जल भरकर लिलौटी नाथ मंदिर में जलाभिषेक हेतु जा रहे थे. रास्ते में जुलाहनपुरवा के समीप पहुंचते ही पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस पथराव में राजापुर निवासी कांवड़िया विकास का सिर फूट गया और वह घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत वहां पहुंचा.

पुलिस कार्रवाई और संदिग्धों से पूछताछ

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी विवेक तिवारी पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नौ संदिग्धों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है. एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना एक मानसिक रूप से बीमार किशोर द्वारा की गई है. इसके बावजूद पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अन्य सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे की आवश्यक कानूनी जांच पूरी कर रही है.

घटना स्थल पर शांति और सुरक्षा के इंतजाम

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. स्थानीय नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. घायल कांवड़िया का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रशासन पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है.

Must Read: "मायावती का BJP-AAP पर तीखा हमला, संत रविदास मुद्दे पर वार




विज्ञापन
शशांक शेखर मिश्रा

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola