ePaper

शर्मनाक! महिला से बलात्कार करके चलती कार से फेंक दिया

Updated at : 16 Aug 2019 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! महिला से बलात्कार करके चलती कार से फेंक दिया

नोएडा : शहर में एक महिला ने अपने एक परिचित पर कार में लिफ्ट देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कासना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 15 अगस्त […]

विज्ञापन

नोएडा : शहर में एक महिला ने अपने एक परिचित पर कार में लिफ्ट देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कासना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 15 अगस्त को उसके परिचित एक व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने के लिए कार में लिफ्ट दी.

महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति उसे परी चौक की तरफ ले गया और चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया. महिला के अनुसार, बाद में आरोपी ने उसे चलती कार से सड़क पर फेंक दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola